JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

वीरेंद्र राम प्रकरण: जानें क्यों बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को कहा- कांके में कराएं पागलपन का इलाज

Ranchi: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी आजकल सीएम हेमंत सोरेन पर कुछ ज्यादा ही हमलावर हैं.  उन्हें लगता है कि हेमंत को पागलपन की बीमारी हो गई है. खासकर चीफ इंजीनियर (ग्रामीण विकास) वीरेंद्र राम प्रकरण सामने आने के बाद से. सोशल मीडिया पर उन्होंने हेमंत को कांके में पागलपन का इलाज तक कराने की सलाह दे दी है. कहा है कि अरबपति आईएएस पूजा सिंघल पकडाई तो परेशान सीएम सीटी मारने लगे.  अब धनकुबेर इंजीनियर वीरेंद्र राम के लूट का कांटा गले में अटक गया है तो गंदी गंदी गाली दे रहे हैं.  ऐसे में उन्हें इलाज नहीं कराने पर पागलपन की बीमारी बढ़ते जाने की सलाह दी है.

रामगढ़ उपचुनाव में भाषण का हवाला

बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए कैंडिडेट बजरंग महतो के समर्थन में दिए गए सीएम हेमंत के भाषण का हवाला देते बताया है कि वे विपक्ष को गालियां दे रहे हैं. वह जो गालियां दे रहे हैं, वह किसी चोर, उच्चके, पाकेटमार,गुंडे, मवाली की आवाज नहीं है. ये सोरेन परिवार के एक्सिडेंटल उत्तराधिकारी राजकुमार हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड रामगढ़ उप चुनाव के एक सार्वजनिक चुनावी सभा में भाषण दे रहे हैं. घोटाले और लूट की पोल खुलने के बाद से जेल जाने के संभावना से परेशान हेमंत  के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. नियोजन एवं खतियान नीति के ड्रामे और झूठ की पोल खुल गई है. पूजा, प्रेम, पंकज, अमित जैसे “मनी मेकर अरबपति खतियानधारियों” के बाद अब ‘सेवन स्टार’ दलित इंजीनियर वीरेन्द्र राम के कारनामे और हेमंत की इन पर विशेष मेहरबानी से झारखंड के सभी प्रमुख ठेका के विभागों पर क़ब्ज़ा कराने, ढ़ाई करोड़ नगद पकड़े जाने के बाद भी एसीबी की जाँच नहीं होने देने का राज भी खुल रहा है. डर है कि ये धनपशु भी इनका नाम न ले लें. ऐसे में पागल होकर इनका गाली बकना स्वाभाविक है.

हेमंत सोरेन को डर है कि उनके लूट और मनी लांड्रिंग के राज़दार पूजा, पंकज, प्रेम, अमित, वीरेंद्र जैसे लोगों ने मुंह खोलना शुरू किया तो उनका जेल जाना पक्का है. उनके राजनैतिक नौटंकी का अंत भी हो जायेगा. सो, इन्हें जांच से बचाना और क़ानून तोड़ने में सहायता करना हेमंत की मजबूरी है.

अपने पाप का घड़ा फूटने के बाद से हेमंत को सपने में भी ईडी, सीबीआई और जेल दिखायी दे रहा है. इसलिये पागलपन में घूम-घूम कर आदिवासी होने की दुहाई देते हुए उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. इन्हें रिनपास को कैम्प जेल बनाने का नोटिफिकेशन करके पहले से अपने लिये तैयार रखना चाहिये.

इसे भी पढ़ें:ईडी के सवालों पर जवाब नहीं दे पा रहे वीरेंद्र राम 

Related Articles

Back to top button