Bokaro

बोकारो के पलिहारी गुरुडीह एवं गोमिया पंचायत के ग्रामीणों ने डीसी से पानी उपलब्ध कराने की लगाई गुहार

Gomia: बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत एवं गोमियां पंचायत के ग्रामीण आज वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. मौसम कोई भी हो लेकिन पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता. प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो नदी से पानी की सप्लाई होती है किंतु फिलहाल पानी की सप्लाई बंद है. इस कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है.

पीने के पानी के लिए जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज एवं मुखिया बलराम रजक की अगुवाई में शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी को लिखित ज्ञापन सौंपा और पानी की समस्या से अवगत कराया साथ ही पानी की समस्या दूर करने की गुहार लगाते हुए कहा कि दो पंचायत के ग्रामीणों को कोनार नदी का पानी दिया जाए. ताकि ग्रामीणों को पीने के लिए योग्य स्वच्छ पानी मिल सके. इस मौके पर पंसस जनक देव यादव, सुशीला देवी,समाजसेवी रोहित यादव, चंपा देवी, शंभू लाल,ओम किंकर सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी.

पदभार ग्रहण करने पर आजसू प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

गोमिया अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो के पदभार ग्रहण करने पर शनिवार को आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ फूलों का बुके देकर हर्ष व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी की ओर से बधाई दी. इस मौके पर विश्वकर्मा ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत कराया. सीओ प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि जनता का हर संभव काम वह करेंगे. इस मौके पर महेंद्र पासवान, सौरभ रुद्रा, अनिल प्रजापति, बंटी पासवान, मिनहाज अंसारी, योगेंद्र केवट, किशोर बर्मन, राजा नायक, परवेज जफर, संदीप मिर्धा मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button