
Saraikela: जिले की राजनगर पुलिस ने मंगलवार तड़के एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हुए तीन आरोपियों को महज 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया.
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि मंगलवार तड़के सुबह 3:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिशोम जाहेर जंगल में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :Unlock-2 में बड़ी छूट मिलने के संकेत, जानें क्या कह रही है सरकार
घटना की जानकारी मिलने के फौरन बाद पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए लगातार छापामारी अभियान चलाया गया और दुष्कर्म के आरोपी चमरू गागराई, धनमान खालको और राजू तिर्की को पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया, वही आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की भी बात स्वीकारी है, जिसके बाद पुलिस ने तीनों दुष्कर्म आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें :झारखंडः कोरोना की दूसरी लहर में 60 से अधिक उम्रवालों की ज्यादा हुई मौत




