DhanbadJharkhand

धनबाद के 50वें उपायुक्त बने उमा शंकर सिंह, किया पदभार ग्रहण

Dhanbad. उमा शंकर सिंह ने बुधवार को धनबाद के 50वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में निवर्तमान उपायुक्त अमित कुमार से पदभार ग्रहण किया.

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है, जिसे रोकना पहली प्राथमिकता है क्योंकि धनबाद आने से पूर्व इस संबंध में समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पाया कि निवर्तमान उपायुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में धनबाद टीम ने कोरोना वायरस को काबू करने में काफी बेहतरीन काम किया है. इसी काम को आगे बढ़ाकर और बेहतरीन कर वायरस को रोकने का काम किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग, मीडिया की सहभागिता सुनिश्चित करके और विशेष रणनीति के तहत काम किया जाएगा, जिससे कोरोना महामारी के प्रति लोग जागरूक किया जा सके और कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि अगर जनता से इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो हमलोगो कोरोना पर काबू जरूर पा लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button