
Palamu/Garhwa: वर्ष 2012 से बन रही गढ़वा की चीरप्रतिक्षित भागोडीह सुपर पावर ग्रिड से बुरी खबर आयी है. यहां लगे उच्च क्षमता के बड़े ट्रांसफॉर्मर से 42 हजार लीटर तेल की चोरी हो गयी है. इसकी कीमत 45 से 50 लाख रुपये है. इस संबंध में ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के मैनेजर ने रमना थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
गौरतलब है कि भागोडीह गढ़वा ट्रांसमिशन लाइन के अगस्त तक शुरू हो जाने की संभावना है. जुलाई के अंत तक ट्रासंमिशन लाइन का काम पूरा कर लिया जायेगा. ट्रांसमिशन लाइन साल 2012 से ही बन रही है. लेकिन क्षेत्रीय संरचना के कारण इसमें वक्त लगा. ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री को करना है.
ये भी पढ़ें- धनबाद के 50वें उपायुक्त बने उमा शंकर सिंह, किया पदभार ग्रहण
ग्रिड की पहरेदारी करने वाले गार्ड के अनुसार गत 19 जून को संचरण के इंजीनियर आए थे. उन्होंने जांच की और बताया कि ट्रांसफॉर्मर से तेल की चोरी हो गयी है. बाद में छानबीन की गयी तो पता चला कि 42 से 43 लीटर तेल की चोरी हुई है. इसका बाजार मूल्य 45 लाख बताया गया. ट्रांसफॉर्मर के आस पास तेल के गिरने के निशान मिले हैं. अभी फिलहाल ट्रांसफॉर्मर के पंप में 5 से 10 हजार लीटर तेल बचे हैं.
गार्ड ने बताया कि ग्रिड में उसके अलावा एक अन्य पहरेदार की ड्यूटी है. परिसर में अक्सर पेट्रोलिंग की जाती थी, लेकिन दोनों ज्यादातर समय बाहर में पड़े सामानों की सुरक्षा में विशेष ध्यान रखे रहते हैं.
इधर, रमना थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद ने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन के मैनेजर ने इस संबंध में तेल चोरी का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.
अनवारण से पूर्व भारी मात्रा में ट्रांसफॉर्मर से तेल की चोरी एक गंभीर मामला है. अब देखना है कि ट्रांसफॉर्मर में चोरी गए तेल कब वापस डाले जाते हैं और मुख्यमंत्री कब इसका उद्घाटन करते हैं. साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि कब तलक इस मामले का खुलासा हो पाता है?





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I really like and appreciate your blog post.
A big thank you for your article.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.