JharkhandRanchi

रांची की अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देश को दिलाया 2 स्वर्ण पदक

Ranchi: कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारतीय कराटे टीम का पहले दिन दो स्वर्ण पदक के साथ खाता खुला. भारतीय टीम में शामिल रांची (झारखंड) की 10 वर्षीय अंजलि कुमारी ने अपने दोनों स्पर्धाओं में 2 मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया. पहले दिन अंजलि के अलावे झारखंड की अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी उम्दा प्रदर्शन दिखाया. देवंती कुमारी ने काता में स्वर्ण पदक जीता वहीं कूमिते में प्रियंका हेंब्रम को रजत पदक मिला.

आज कुल आठ पदक भारतीय टीम के खाते में आये. सभी विजेता खिलाड़ियों को विश्व कराटे संघ के जज हानशी प्रेमजीत सेन ने पदक देकर सम्मानित किया. झारखंड के सभी विजेता खिलाड़ियों को झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा ने भी बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें : पूजारी का शव को लेकर बवाल, पांच लाख मुआवजा मिलने के बाद ही होगा अंतिम संस्कार

Related Articles

Back to top button