JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

उज्ज्वला योजना: 14 लाख गरीबों को सिर्फ घरेलू गैस कनेक्शन, नहीं मिलेगा गैस चूल्हा और सिलेंडर

Anuj Tiwary

Ranchi :  करीब एक वर्ष के बाद अब फिर से सरकार ने उज्ज्वला योजना का लाभ देना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार इस योजना का लाभ राज्य के 14 लाख लोगों को पूरी तरह से नहीं मिल पाएगा. इस बार इस योजना के लाभुकों को केंद्र सरकार की ओर से एलपीजी गैस कनेक्शन तो निःशुल्क मिलेगा, लेकिन लाभुकों को अब गैस चूल्हा और गैस रिफील खुद के पैसे से कराना होगा.

इसका कारण ये है कि राज्य सरकार ने इस बार लाभुकों को निःशुल्क गैस चूल्हा और रिफील देने की कोई योजना बनायी ही नहीं है. विभागीय मंत्री रामेश्वर उरांव के मुताबिक इस संबंध में अभी सारी चीजों को देखने और जल्द ही इस पर सरकार कोई फैसला लेगी.

इसे भी पढ़ें :विद्युतीकरण का गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी ट्रैन की स्पीड

पिछली सरकार ने दिया था चूल्हा और रिफिल भी फ्री

दूसरी ओर विभागीय सुत्रों के अनुसार अभी तक उज्ज्वला योजना के लाभुकों को राज्य सरकार किस तरह से राहत देगी, इस पर कोई फैसला आया ही नहीं है. साथ ही सरकार ने इस दिशा में अभी तक कोई दिशा-निर्देश दिए हैं. यह योजना केंद्र सरकार की है और इसके लिए केंद्र द्वारा ही लाभुकों को सीधा लाभ दिया जाएगा. अगर राज्य सरकार पिछली सरकार की तरह गरीबों को राहत देगी तो यह उन लाभुकों के लिए बड़ी राहत होगी. मालूम हो कि पिछली सरकार ने दूसरे गैस रिफील भी निःशुल्क दिया था. जिसका लाभ लाखों लाभुकों को मिला था.

झारखंड में अभी 33 लाख परिवारों को मिल चुका है लाभ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश के एक करोड़ नये परिवारों को कनेक्शन देने का एलान किया गया है. इसमें से लगभग 14 लाख कनेक्शन झारखंड के परिवारों को मिलेगा. यह कनेक्शन 2021-22 में लाभुकों को दिये जायेंगे. अभी योजना के तहत झारखंड में कुल 32.50 लाख लाभुकों के पास कनेक्शन हैं. यह आंकड़ा तीनों गैस कंपनियां इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस द्वारा जारी किया गया है. जो इन लाभुकों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिला रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :11वीं झारखंड स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 16 अप्रैल से गुमला में

योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य

झारखंड में कुल 79 प्रतिशत परिवारों को एलपीजी गैस की सुविधा अब तक मिली है. लाभार्थी को उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड, एक फोटोग्राफ तथा परिवार के प्रधान सदस्य का आधार कार्ड की जरूरत होती है. आवश्यक कागजात जमा करने के बाद ग्राहकों को कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है.

इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के घर आया नया मेंबर

Related Articles

Back to top button