
New Delhi: मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद और लखवी का नाम आतंकियों की नयी लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए बनाये गये नये कानून UAPA के तहत भारत ने इन चार का नाम आतंकियों की सूची में डाला है. सूची में पहले नंबर पर मुंबई हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को रखा गया है. आतंकी संगठन जमात उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को नंबर दो, माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम को तीसरे और जकी-उर-रहमान लखवी को चौथे नंबर पर रखा गया है. इन सबके किलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें – #Economic_Recession: अब माइनिंग सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा, जा सकती है 2,60000 लोगों की नौकरी
यूएपीए यानी गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून को हाल ही में समाप्त हुए संसद सत्र में पारित किया गया था. गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी मसूद अजहर और हाफिज सईद को ग्लोबल आतंकी घोषित किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें – #NATIONAL GAMES SCAM मामला : एसीबी ने बंधु तिर्की को सिविल कोर्ट परिसर से किया गिरफ्तार
जानिये UAPA ऐक्ट के बारे में
यूएपीए में किसी व्यक्ति विशेष को कब आतंकवादी घोषित किया जायेगा, इसका प्रावधान किया गया है. इसके तहत, कोई व्यक्ति आंतकवादी गतिविधियों को अंजाम देता है या उसमें भाग लेता है तो उसे आतंकवादी घोषित किया जा सकता है. इस कानून में पहला अमेंडमेंट 2004 के अंत में आया था जब यूपीए सरकार थी. दूसरा संशोधन 2008 में और तीसरा अमेंडमेंट 2013 में आया था. गृह मंत्री अमित शाह ने कानून के बारे में कहा था कि कोई अगर आंतकवाद के पोषण में मदद करता है, धन मुहैया कराता है, आतंकवाद के साहित्य का प्रचार-प्रसार करता है या आतंकवाद की थ्योरी युवाओं के जहन में उतारने की कोशिश करता है, उसे आतंकवादी घोषित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – #Surrender : 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर चंद्र भूषण यादव दस्ता छोड़ कर फरार, समर्पण करने की संभावना



