Education & Career

#JEE_Mains: बी प्लानिंग करने वाले विद्यार्थियों को देनी होगी दो पेपर की परीक्षा

Ranchi: देश की 31 एनआइटी सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए होने जा रही जेईई मेन- 2020 में कई तरह के बदलाव किये गये हैं. इन बदलावों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव परीक्षा में प्रश्नपत्र को लेकर है.

गौर करने वाली बात यह है कि अब तक जेईई मेन की परीक्षा में केवल दो ही पेपर होते थे, लेकिन 2020 से तीसरे पेपर को जोड़ा गया है.

इसे भी पढ़ेंःअब चार साल का होगा ग्रेजुएशन, #PHD करने के लिए PG होना जरूरी नहीं

जहां पहला पेपर उन छात्रों के लिए था जो बीटेक कोर्स में एडमिशन लेना चाहते थे. वहीं दूसरा पेपर उन छात्रों के लिए था जो या तो बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर या फिर बी प्लानिंग के कोर्स में एडमिशन चाहते थे.

लेकिन 2020 से बैचलर ऑफ प्लानिंग या बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने को इच्छुक विद्यार्थियों को तीसरे पेपर की परीक्षा भी देनी होगी.

दे सकते हैं तीनों पेपर

अब तक छात्र पेपर एक या पेपर दो की परीक्षा देते थे, लेकिन अब चाहे तो तीनों पेपर की परीक्षा दे सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर बीटेक में एडिमशन लेना है तो छात्रों को पेपर वन देना होगा.

बी आर्क में एडमिशन चाहते हैं तो पेपर दो अगर बी प्लानिंग के कोर्स में एडमिशन लेना है तो उन्हें तीसरा पेपर देना होगा. जानकारी के मुताबिक, पेपर तीन को विशेष रूप से बी प्लानिंग के कोर्स के लिए जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः#BJP: आदरणीय रामेश्वर उरांव जी, इन चोरों की महफिल में कौन बड़ा चोर है यह भी बता दीजिए: प्रतुल

ऐसा होगा पेपर-3

पेपर-3 में प्रश्न पत्र के पहले दो भाग बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के जैसे होंगे, जबकि तीसरे भाग में प्लानिंग से संबंधित सवाल पूछे जायेंगे. पूरा पेपर ऑनलाइन होगा. इसलिए परीक्षार्थियों को अपने ऑब्जेक्टिव्स और विषयों के हिसाब से पेपर की तैयारी करनी होगी.

जेईई मेन में अन्य बदलावों की बात करें तो इस बार परीक्षा में छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथमैटिक्स में कम सवालों का सामना करना पड़ेगा.

पहले जहां 30 प्रश्न पूछे जाते थे, वहीं 2020 से प्रत्येक विषय मे 25 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल और 5 न्यूमेरिकल सवाल होंगे.

इसे भी पढ़ेंःमारुति कंपनी की बिक्री में लगातार गिरावट, दो दिन बंद रहेंगे मारुति के मानेसर-गुरुग्राम प्लांट   

Related Articles

Back to top button