West Bengal

बच्चा चोर के संदेह में दो युवकों की पिटाई, उग्र भीड़ ने वाहनों को किया आग के हवाले, थाना में तोड़फोड़

Purulia: बच्चा चोर के संदेह में दो युवकों को जम कर पीटा गया. उसकी चारपाई में आग लगा दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया और थाना में जम कर तोड़फोड़ व लूट की गयी.

शुक्रवार सुबह 10:00 बजे के लगभग पुरुलिया जिले के पारा थाना अंतर्गत रेल शहर अनाड़ा में इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह 10:00 बजे के लगभग मयना माजी अपनी बेटी को लेकर बाजार जा रही थी.

इसे भी पढ़ें – सुनिये सरकार, 1000 रुपये फॉर्म की फीस पर क्या कह रहे हैं बेरोजगार युवक

उसी समय एक चार पहिया बोलेरो गाड़ी में कई युवक उसके पास पहुंच कर उसकी बेटी को अपने साथ जबरन गाड़ी में चढ़ाना चाह रहे थे.

यह देख कर मांबेटी चिल्लाने लगीं औऱ आसपास के लोगों ने तुरंत चार पहिया वाहन को रोक कर उस लड़की को छुड़ाया तथा वाहन में बैठे युवकों को जम कर पीटा.

यह देखकर और भी लोग जमा हो गये. उग्र लोगों ने वाहन को आग लगा दी. खबर मिलते ही अनाड़ा फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उग्र जनता ने पुलिस पर भी हमला कर दिया. इस हमले में कई पुलिसवाले भी घायल हो गये.

इसे भी पढ़ें – जानिए, बकोरिया कांड, CID जांच, #CBI जांच, पूर्व DGP डीके पांडेय और ज्वाइंट डायरेक्टर अजय भटनागर में क्या है रिश्ता

पुलिस वाले किसी तरह से उन युवकों को वहां से थाने ले आये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को उन आरोपी युवकों को उनके हवाले करने की मांग को लेकर घेराव कर दिया.

लोगों ने तोड़फोड़ की

पुलिस उन्हें रोकना चाहिए तो उग्र जनता ने जम कर फाड़ी में तोड़फोड़ की एवं लूट मचायी. बाद में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस चलाये एवं लाठीचार्ज करने के बाद लोग वहां से फरार हो गये.

जिला पुलिस अधीक्षक आकाश मेघारिया ने बताया आनाड़ा में कुछ लोगों ने दो युवकों को बच्चा चोर समझ कर मारपीट की, उसके वाहन में आग लगा दी गयी.

पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची तो पुलिस पर भी हमला किया गया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. इसके बाद उग्र जनता ने स्थानीय अनाड़ा फाड़ी में तोड़फोड़ की एवं लूट मचाया.

इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस बच्चा चोरी की अफवाह को रोकने के लिए इन दिनों जिला में प्रचार चल रहा है. लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रचार तेज किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – डाकघरों में मिल रहा केवल #Gangotri का #Gangajal, मिलना था #Haridwar व #Rishikesh का भी

Related Articles

Back to top button