Crime News

नावाडीह ऊपरघाट के पूर्व जिला पार्षद के पति सहित दो व्यक्ति चार दिनों से लापता

Bermo:  बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित ऊपरघाट की पूर्व जिला पार्षद पार्वती देवी के पति तथा पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर निवासी सेखलाल प्रजापति के 42 वर्षीय पुत्र एवं भाजपा नेता संतोष प्रजापति एवं पिपराडीह निवासी स्व निरपत महतो के 52 वर्षीय पुत्र नारायण महतो चार दिनों से लापता हैं. दोनों का ही   कोई भी सुराग परिजनों को नहीं मिल पा रहा है. संतोष प्रजापति का मोबाइल बंद मिल रहा है जबकि नारायण महतो का मोबाइल रिंग हो रहा है पर उसे कोई उठा नहीं रहा है.

इसे भी पढ़ें –  पलामू : पराये मर्द से बात करने के शक में पत्नी को बेहोश कर बोरे में भर कर कुएं में फेंका, दम घुटने से मौत, पति गिरफ्तार  

थाना को दिया आवेदन

संतोष प्रजापति की पत्नी तथा पूर्व जिला पार्षद पार्वती देवी एवं नारायण महतो की पत्नी मोहनी देवी ने बुधवार 1 मई की रात्रि पेंक नारयणपुर थाना में अपन-अपने पति के गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया है. थाना को दिये आवेदन में दोनों ही लापता व्यक्तियों की पत्नियों ने लिखा है कि दिनांक 29 अप्रैल को मोहनी देवी के पति नारण महतो तथा उनका भगिना दीप रमेश घर से कुरपनिया अपना हीरो होंडा का शो रूम जाने के लिए सुबह आठ बजे निकले.

एक ही मोटरबाइक पर निकले दोनों

कुरपनिया से लौटकर आने के बाद नारायण महतो संतोष प्रजापति के साथ नारायण महतो के ही काले रंग की हीरो होंडा स्पलेंडर मोटरबाईक नंबर-जेएच 09एम-8431 से ललपनिया किसी काम के लिए एक साथ बाइक से निकले. उसके बाद से ही दोनों में से कोई भी घर लौट कर नहीं आया है और न ही किसी प्रकार का कॉल ही किया है जिससे दोनों का ही परिवार काफी चिंतित हैं.

इसे भी पढ़ें- जयंत सिन्हा ने झारखंड में मॉब लिंचिंग के अभियुक्तों को न सिर्फ माला पहनायी बल्कि उन्हें आर्थिक मदद भी दी

आवेदन के बाद पुलिस कर ही जांच

इस संबंध में पेंक नारायणपुर के थानेदार छोटेलाल पासवान ने पूछे जाने पर कहा कि दोनों चार दिनों से लापता हैं. दोनों की पत्नियों ने गुमशुदगी का आवेदन दिया है. दोनों के मोबाइल के लोकेशन के लिए टेक्निकल सेल से संपर्क साधा गया है. पुलिस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- रिटायर्ड बीएसएफ के जवान की पत्नी से डेढ़ लाख कैश और जेवर की छिनतई

Related Articles

Back to top button