National

धर्म चक्र दिवस पर बोले PM: बुद्ध के आदर्शों से मिल सकता है दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों का समाधान

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आज जब विश्व असाधारण चुनौतियों से निपट रहा है तो इनका स्थायी समाधान भगवान बुद्ध के आदर्शों से मिल सकता है. मोदी ने यहां ‘धम्म चक्र’ दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का अष्टांग मार्ग समाज और राष्ट्रों की कुशलक्षेम की तरफ का रास्ता दिखाता है.

उन्होंने कहा कि यह करुणा और दया की महत्ता को उजागर करता है. भगवान बुद्ध के उपदेश ‘विचार और कार्य’ दोनों में सरलता की सीख देते हैं. मोदी ने कहा कि आज विश्व असाधारण चुनौतियों से निपट रहा है.

इसे भी पढ़ें- सिमडेगा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत

बौद्ध धर्म लोगों को आदर करना सिखाता है

इन चुनौतियों का स्थायी समाधान भगवान बुद्ध के आदर्शों से मिल सकता है. ये पूर्व में भी प्रासंगिक थे. ये वर्तमान में भी प्रासंगिक हैं और ये भविष्य में भी प्रासंगिक रहेंगे. ‘धम्म चक्र’ दिवस आषाढ़ पूर्णिमा को मनाया जाता है.

हिंदू धर्म में आज का दिन गुरु के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने का होता है और इसे‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में भी मनाया जाता है. पीएम ने देश को वीडियो के जरिए को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म लोगों को आदर करना सिखाता है. साथ ही गरीबों के लिए आदर रखना, महिलाओं को आदर देना. शांति और अहिंसा का आदर करना.

इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: 24 घंटे में रिकॉर्ड 22 हजार से अधिक केस, साढ़े छह लाख के करीब संक्रमितों का आंकड़ा

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button