
Ranchi : हॉकी की नर्सरी के तौर पर पहचान रखने वाले सिमडेगा में हॉकी खिलाड़ियों के सामने दो सालों से गहरा संकट है. यहां पुरुषों का एक आवासीय हॉकी सेंटर है. इसमें 2019 से ही कोच का पद खाली है. लगातार कई स्तरों पर इसके लिये आवाज उठती रही है पर इसका फलाफल नहीं निकला. अब विधायक भूषण बाड़ा ने इसके लिये विधानसभा के मॉनसून सत्र में आवाज उठायी है. सरकार से हॉकी सेंटर के लिये कोच की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड : 1 रुपये में जमीन रजिस्ट्री के प्रोग्राम से सरकार को हुआ 1296 करोड़ का घाटा, स्कीम शुरू करने का विचार नहीं
ओलंपियन की धरती में हॉकी की दुर्दशा
भूषण बाड़ा ने सदन में शून्यकाल के दौरान कहा कि सिमडेगा की धरती में हमेंशा से महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ी निकलते रहे हैं. नेशनल, इंटरनेशनल से लेकर ओलंपियन तक इस जिले से खिलाड़ी निकल कर सामने आये हैं. सिल्बानुस डुंगडुंग, माइकल किंडो, जस्टिन जैसे ओलंपियन जिले ने दिये हैं.
जो देश को गोल्ड मेडल तक दिला चुके हैं. इसके अलावे सैकड़ों नेशनल और राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी भी दे चुका है. पर जिले के एकमात्र पुरुष आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में दो सालों से कोच नहीं है.
इसके कारण यहां के पुरुष हॉकी खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं. उन्हें ठीक से प्रशिक्षण नहीं मिल रहा है. जल्द से जल्द इस प्रशिक्षण केंद्र में कोच की नियुक्ति की जाय. इससे एक बार सिमडेगा के पुरुष हॉकी खिलाड़ी भी देश को मेडल दिलाने में अपना अहम योगदान दे सकेंगे.
इसे भी पढ़ें:नमाज कक्ष आवंटन मामले में विधायक बिरंची ने लाया कार्यस्थगन प्रस्ताव




