Lead NewsNational

पाकिस्तान से आ रहा था दो सौ करोड़ का ड्रग, भारतीय कोस्ट गार्ड ने ऐसे पकड़ा 

New Delhi: इंडियन कोस्ट गार्ड्स और एटीएस गुजरात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में 200 करोड़ रुपये मूल्य का 40 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रही एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय जल क्षेत्र से पकड़ा है. इसमें 6 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे.

13-14 सितंबर, 2022 की मध्यरात्रि को, आइसीजी ने एटीएस गुजरात से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इंटरसेप्टर वर्ग के दो तेज़ जहाजों- सी-408 और सी-454 को क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया. यह इलाका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आइएमबीएल) के नजदीक है. एक पाकिस्तानी नौका को अनुमानित आइएमबीएल के अंदर पांच समुद्री मील और जखाउ से 40 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से देखा गया.

चुनौती दिये जाने पर, पाकिस्तानी नौका की तरफ से फायरिंग की गयी. इसके बाद समुद्र में ऊंची लहरों का मुकाबला करते हुए इंडियन कोस्ट गार्ड्स के जहाज ने नौका को पकड़ लिया.

नौका को आगे की संयुक्त जांच के लिए जखाउ लाया जा रहा है. पिछले एक साल में आइसीजी और एटीएस गुजरात का यह पांचवां संयुक्त अभियान है.

इसे भी पढ़ें – खुशखबरी: BIT-SINDRI में M.Tech में 3 नये कोर्स की शुरुआत, BE/B.Tech के अलावे M.Sc. उत्तीर्ण छात्र भी ले सकेंगे एडमिशन

Related Articles

Back to top button