JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

पूजा सिंघल सहित तीन की न्यायिक हिरासत 28 सितंबर तक बढ़ी

Ranchi : जेल में बंद आइएएस पूजा सिंघल को बुधवार को ईडी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. उनके साथ जेल में बंद सीए सुमन कुमार एवं बर्खास्त जूनियर इंजीनियर राम बिनोद प्रसाद सिन्हा को भी पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों की न्यायिक हिरासत अवधि 28 सितंबर तक बढ़ा दी है. तीनों की अगली पेशी अब अदालत में 28 सितंबर को होगी.

बता दें कि पूजा सिंघल की जमानत याचिका ईडी कोर्ट ने पूर्व में ही खारिज कर दी थी. प्रवर्तन निदेशालय ने ईडी की अदालत में 200 पन्नों का इन तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोप पत्र में बताया गया है कि चतरा, खूंटी और पलामू डीसी रहते हुए पूजा के खाते में सैलरी से 1.43 करोड़ अधिक थे. ईडी ने इन तीनों जिलों में उनके डीसी के कार्यकाल के दौरान के अलग-अलग बैंक खातों व दूसरे निवेश की जानकारी जुटायी. खूंटी में मनरेगा का घोटाला फरवरी 2009 से जुलाई 2010 के बीच हुआ उस समय पूजा सिंघल वहां की डीसी थीं. ईडी ने 6 मई को तत्कालीन खान सचिव पूजा सिंघल के सरकारी व निजी आवास उनके पति अभिषेक झा और उनके सीए सुमन सिंह समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीए सुमन सिंह के आवास से ईडी को 19.31 करोड़ रुपए नगद बरामद हुए थे. 11 मई को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था और 25 मई से वह सलाखों के पीछे हैं.

इसे भी पढ़ें – पाकिस्तान से आ रहा था दो सौ करोड़ का ड्रग, भारतीय कोस्ट गार्ड ने ऐसे पकड़ा 

Related Articles

Back to top button