JamshedpurJharkhand

वीमेंस काॅलेज की दो छात्राएं बनीं जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम लाइजनिंग ऑफिसर

Jamshedpur :  वीमेंस कॉलेज के बीपीएड विभाग की दो छात्राओं का चयन जमशेदपुर फुटबॉल क्लब द्वारा टीम लाइजनिंग ऑफिसर के रूप में किया गया है. यह जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार साहू ने बताया कि साउथ एशियन फेडरेशन फुटबॉल टूर्नामेंट सैफ टूर्नामेंट 2022-वीमेन कैटेगरी का आयोजन जेआरडी स्पोट्र्स कांपलेक्स में 15 से 25 मार्च के बीच होना है. इस टूर्नामेंट में भारत, नेपाल और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी. दोनों चयनित छात्राओं क्रमश रजनी केराई और रुखसार खानम को बधाई देते हुए प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं टीम के साथ रूककर दिये गए दायित्व का निर्वहन करेंगी. बच्चियों की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है. उन्होंने बीपीएड विभाग के शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur crime: बीते साल होली के दिन बागबेड़ा में की थी फायरिंग, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Related Articles

Back to top button