
Ranchi : डंगराटोली चौक स्थित ईस्टर्न मॉल में अंकुरम आइवीएफ सेंटर का उद्घाटन रविवार 13 मार्च को होगा. यह जानकारी डायरेक्टर सह आइवीएफ विशेषज्ञ डॉ रूही श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने कहा कि आजकल के व्यस्त जीवन शैली के कारण महिलाओं और पुरुषों दोनों में इनफर्टिलिटी की समस्या हो रही है. जिससे एक महिला मां नहीं बन पाती. इस वजह से उन्हें समाज में तरह-तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. लेकिन अब ऐसी महिलाओं के लिए भी मां बनने में कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे सेंटर में लेटेस्ट मशीनें लगायी गयी हैं जो इस्टर्न जोन की सबसे बेहतरीन मशीनें हैं.
साथ ही कहा कि हमारा पैकेज भी अन्य सेंटर की तुलना में काफी कम होगा. इसके अलावा कपल्स के कुछ ट्रीटमेंट्स भी किये जायेंगे, जिससे आइवीएफ की जरूरत ही न पड़े.
इसे भी पढ़ें :13 लाख से अधिक MSME को केंद्र ने ऋण देकर दिया नया जीवन, झारखंड में संकट: महेश पोद्दार
वहीं इंब्रायो एक्सपर्ट डॉ आरएन साहू ने कहा कि नैतिक मानकों और भारत में नये बनाये गये एआरटी बिल 2022 विनियमन नीतियों को लागू करने के लक्ष्य के साथ हमारा सेंटर खोला गया है.
वहीं डॉ सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि इस सेंटर को खोलने का जो लक्ष्य है उससे मैं प्रभावित हूं. इसलिए मैं संचालकों को हर संभव मदद देने के लिए खड़ा हूं.
इसे भी पढ़ें :पूर्व विधायक शंकर चौधरी के खिलाफ रामगढ़ छावनी परिषद करेगा मानहानि का केस




