
Ranchi : राजधानी में नहान-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया है. शनिवार को महापर्व का पहला अर्घ्य है. लेकिन खबर लिखे जाने (गुरुवार शाम) तक सभी तालाबों की सफाई का काम जारी है. शहर के अधिकतर तालाबों के किनारे गंदगी पड़ी हुई है.
इसे भी पढ़ें – #BJP मेनिफेस्टो का हालः न छात्रों को लैपटॉप मिला, न किसानों का ब्याज हुआ माफ
सबसे बड़ी आश्चर्य की बात यह है कि रांची के विधायक सह नगर विकास मंत्री सीपी सिंह की आखें भी महापर्व के दो दिन पहले खुली हैं. मंत्री सीपी सिंह गुरुवार को तालाब के निरीक्षण पर निकले और तालाबों के सफाई को लेकर निगम को आवश्यक निर्देश दिये, ताकि छठव्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो.
इस दौरान मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – #Jharkhand में जानलेवा बन रही हवा, औसतन 4.5 साल कम हो गयी लोगों की औसत उम्र
विभिन्न तालाबों का किया निरीक्षण
छठ पर्व की तैयारी को लेकर विधायक सीपी सिंह ने कई तालाबों का निरीक्षण किया. उऩ्होंने करम टोली तालाब, लाइन टैंक तालाब, बटम तालाब का निरीक्षण किया. साफ-सफाई की स्थिति देख मंत्री ने संतुष्टि जतायी. कहा कि समय रहते निगम ने यह काम पूरा कर लिया है.
उऩ्होंने निगम के जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि इसी तरह सभी मुहल्लों और गलियों में भी फैले कूड़े का उठाव अगले 24 घंटे के अंदर करायें, ताकि छठ घाट तक जानेवाले व्रतियों को गंदगी से होकर नहीं गुजरना पड़े.
गहरे तालाबों में लगायें नोटिस बोर्ड
उन्होंने कहा कि जहां पर लाइट की व्यवस्था नहीं है, वहां तत्काल ही लाइट लगायें. साथ ही खराब पड़ी लाइटों को भी दुरस्त करें. ऐसा इसलिए क्योंकि छठव्रती रात तक तालाब से घर पहुंचते और निकलते हैं.
वहीं जिन तालाबों की गहराई ज्यादा है, वहां पर बांस की बैरिकेडिंग करने का निर्देश भी सीपी सिंह ने दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे गहरे तालाबों में नोटिस बोर्ड भी लगाया जाये, तो छठव्रतियों को गहराई की जानकारी मिल सके.
इसे भी पढ़ें – विधानसभा चुनाव 2019 : रांची और तमाड़ सीटों पर जेएमएम की राह मुश्किल



