
Asansol : छठ पूजा को लेकर इन दिनों बिहार-यूपी की ओर जानेवाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो रही है. इन ट्रेनों की आरक्षित सीटें पहले से ही फुल है. अब साधारण डिब्बों में चढ़ने की मारामारी हो रही है. आसनसोल स्टेशन से होकर बिहार सहित पूर्वांचल की ओर जाने वाली टाटा दानापुर एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में लोग किसी तरह सवार होते नजर आये. कई यात्री तो भीड़ के कारण कोच में सवार भी नहीं हो सके.
इसे भी पढ़ें : #Kolkata : सीपीआई के सीनियर नेता पूर्व लोकसभा सदस्य गुरुदास दासगुप्ता का निधन
आरपीएफ की तैनाती कर दी गयी
आज आसनसोल स्टेशन पर यात्री भीड़ से बचने तथा अपनी सीट सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों के आने का घंटों पहले से ही इंतजार कर रहे थे. यहां तक कि आसनसोल से खुलने वाली ट्रेनों में तो लोग यार्ड में जाकर ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करते रहे. हालांकि इस दौरान रेलवे लाइन पार करने में जान का खतरा देखते हुए आरपीएफ की तैनाती कर दी गयी ,ताकि लोग यार्ड में नहीं जायें. लोगों ने बताया कि पर्व पर घर जाना जरूरी है ऐसे में सड़क मार्ग से जाने का विकल्प तलाश रहे है.
जान लें कि आसनसोल अंचल में भारी संख्या में हिंदी भाषी लोग रहते हैं. जो छठ पूजा को लेकर अपने-अपने गांव जाते हैं. वहीं छठ व्रतियों के लिए आसनसोल से स्पेशल ट्रेन नहीं दिये जाने पर मंत्री मलय घटक ने रोष जताते हुए कहा कि तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में उनकी पहल पर आसनसोल से गोरखपुर व गोंडा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गयी थी. लेकिन भाजपा सरकार को यहां के लोग सिर्फ चुनाव पर याद आते हैं
इसे भी पढ़ें : #Asansol: कोल इंडिया के अधिकारियों के मानदेय में हुई वृद्धि




