Giridih

गिरिडीहः एमपी की घटना के विरोध में आदिवासी छात्रों का विरोध प्रदर्शन, आरोपी प्रवेश शुक्ला का किया पुतला दहन

Giridih: मध्य प्रदेश की घटना के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी छात्रों ने विरोध जुलूस निकाला. इस दौरान जुलूस में करीब तीन सौ से अधिक आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए. झंडा मैदान से निकल कर शहर भ्रमण करते हुए जुलूस टावर चौक पहुंचा. यहां छात्रों ने घटना के मुख्य आरोपी प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन किया और उसके खिलाफ नारेबाजी की. जुलूस का नेतृत्व कर रहे उदय मुर्मु ने इस दौरान कहा कि एमपी सीएम के द्वारा पीड़ित आदिवासी का पांव धोना और माला पहनाना सिर्फ एक नौंटकी है. आरोपी का घर तोड़ना भी एक राजनीतिक हथकंडा है. आखिर इस मामले में प्रदेश के भाजपा नेता बाबूलाल मंराडी और अर्जुन मुंडा क्यों चुप हैं. जबकि दोनों भाजपा के आदिवासी नेता हैं. जुलूस और पुतला दहन में अनिल हेम्ब्रम, प्रदीप सोरेन, मदन हेम्ब्रम, चांद सोरेन, गणेश हांसदा, सोनिया टुडु, अनिता बेसरा समेत कई अन्य शामिल थे.


इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में पांच करोड़ लूटकांड मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार, 3.24 करोड़ बरामद, मास्टर माइंड गुलाब सिंह फरार 

Related Articles

Back to top button