
Ranchi: 1000 करोड़ अवैध खनन की जांच कर रही ईडी शुक्रवार को दो पत्थर कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में टिंकल भगत ओर भगवान भगत का नाम शामिल है. बताया जाता है कि दोनों आरोपी पंकज मिश्रा के सहयोगी हैं. जुलाई 2022 में दोनों आरोपी सहित 15 लोगों के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी. इसके बाद टिंकल भगत सहित अन्य लोगों से ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय मे पूछताछ की गई थी. छापेमारी के दौरान ईडी को कई अहम सुराग मिले थे, वहीं आरोपी द्वारा पूछताछ में भी कई अहम जानकारी ईडी को दी थी.


इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में पांच करोड़ लूटकांड मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार, 3.24 करोड़ बरामद, मास्टर माइंड गुलाब सिंह फरार




