
Ranchi: गोड्डा जिले के हनवाड़ा थाना पुलिस ने एक पिक अप में आलू के बोरी के नीचे 70 पेटी शराब छिपाकर ले जा रहे दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में चालक राजेश कुमार ओर मनीष कुमार का नाम शामिल है दोनों आरोपी बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है. वही पुलिस मौके से पीकप वाहन ( BR31B9740), 70 पेटी शराब प्रत्येक पेटी में 180 ml का 48 पीस कुल 3360 पीस जिसपर 7 PM WHISKY, – A BLEND OF FINEST INDIAN SPIRITS WITH MALTS लिखा हुआ ओर 12 पैकेट आलू बोरा प्रत्येक पैकेट लगभग 40 किग्रा का कुल 4.8 क्विंटल जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को हनवारा – चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान हनवारा से बिहार की तरफ जा रही पीकप वाहन को रोका गया, जाँच के क्रम में उक्त पीकप वाहन पर आलू पैकेट के नीचे शराब छिपा रखा था. इस संबंध में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में हनवारा थाना (काण्ड संख्या 21/2023) दर्ज की गई है.




