Crime NewsDumkaJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

दुमका में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाचार्य और गार्ड गिरफ्तार, 2 अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज

Dumka: नगर थाना के कड़हरबिल स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलजानन्द झा एवं गार्ड शिवपूजन को स्कूल की छात्राओं को प्रताड़ित करने औऱ उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि छात्राओं की शिकायतों के बाद डीसी ने इस संबंध में जांच कराई थी, जिसके बाद ही यह कार्रवाई हुई.

इसे भी पढ़ें: चतरा के दरियातू गांव से 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, मौके से एक अन्य बेटा फरार

कहा जा रहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कच्छप के आवदेन पर नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य शैलजानन्द झा और गार्ड शिवपूजन को गिरफ्तार कर लिया है. दर्ज प्राथमिकी में स्कूल के 2 अन्य शिक्षकों पंकज और गुलशन को भी आरोपी बनाया गया जिस पर  प्रधानाचार्य और गार्ड के साथ मिलकर त्यौहार अथवा लंबी छुट्टी पर जाने के पूर्व विद्यालय परिसर में शराब का सेवन करने का आरोप लगाया गया है.

सहायक समाहर्ता और कार्यपालक दंडाधिकारी ने की थी जांच

बताया जा रहा है कि छात्राओं की शिकायतों के बाद डीसी ए दोड्डे ने सहायक समाहर्ता प्रांजल ढाढा और कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया एक्का को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया. दोनों पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुच कर मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट डीसी को सौपा. जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने नगर थाना में प्रधानाचार्य शैलजानन्द झा, नाइट गार्ड शिवपूजन, शिक्षक पंकज और गुलशन के खिलाफ नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रधानाचार्य शैलजानन्द झा और नाइट गार्ड शिवपूजन को गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button