ChatraCrime NewsJharkhand StoryNEWSRanchi

चतरा के दरियातू गांव से 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, मौके से एक अन्य बेटा फरार

Chatra: जिले में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. करीब 50 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के प्रतिबंधित खेप के साथ बाप-बेटा को गिरफ्तार किया गया है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम को यह कामयाबी हाँथ लगी है. तस्करों की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के दारियातू गांव से हुई है. जहाँ से छापेमारी टीम ने शातिर तस्कर सुरेंद्र दांगी और उसके पुत्र रंजीत दांगी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. हालांकि अभियान के दौरान मौके से सुरेंद्र दांगी का दूसरा पुत्र सोनू दांगी पुलिस को चक्मा देकर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के नटराज चौक में दंपती से बाइकसवार दो बदमाशों ने 1.40 लाख लूटकर हुए फरार

गिरफ्तार तस्करों के घर से पुलिस की टीम ने 458 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जप्त किया है. फरार तस्कर सोनू कुमार दांगी की गिरफ्तारी को ले अभियान तेज कर दिया गया है. अभियान में एसआई नईम अंसारी, मनोज कुमार पाल व ऐएसआई निर्मल कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान थे शामिल. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेंद्र दांगी के द्वारा अपने घर में अवैध तरीके से ब्राउन शुगर की तस्करी को लेकर इसका भंडारण किया गया है. प्राप्त सुचना के आधार पर उसके घर छापामारी की गई तो पुलिस को सफलता हाथ लगी है. एसडीपीओ ने बताया कि जल्दी फरार तस्कर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button