
Dhanbad: बीसीसीएल ब्लॉक 2 अंतर्गत अम्बे आउटसोर्सिंग परिसर में नियोजन की मांग को लेकर बैठे चार अनशनकारियों को बुधवार देर रात पुलिस की टीम ने उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया. लेकिन युवकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही. धरनास्थल पर डॉक्टरों की टीम ने अनशनकारियों का हेल्थ चेकअप किया. जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : झारखंड की उरांव जनजाति के नाम से ऱखे गये ओरंग नेशनल पार्क से हटाया राजीव गांधी का नाम
प्रशासन ने अनशनकारियों को आउटसोर्सिंग तथा बीसीसीएल प्रतिनिधि के साथ वार्ता कराने की बात कहा, जिसके बाद आत्मदाह का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया गया. एसडीएम कार्यालय में शाम चार बजे त्रिपक्षीय वार्ता की बात कही गई है.हालांकि इस दौरान अनशन वार्ता में सकारात्मक होने पर समाप्त किये जाने की शर्त चार युवकों ने रखा है.
इस दौरान प्रशासन ने भी आउटसोर्सिंग कम्पनी के प्रबंधक पर नराजगी जताते हुए कहा कि कम्पनी के प्रतिनिधि को इनलोगो से बात करने का प्रयास करना चाहिए. सात दिनों से अनशन में बैठे रहने के बावजूद किसी के द्वारा सुध नहीं लेना, यह गलत है.
वहीं देर रात मौके पर पहुचे सीओ केके सिंह ने कहा कि आत्मदाह का जो निर्णय अनशन में बैठे एक युवक ने लिया था वह स्थगित हो गया है. त्रिपक्षीय वार्ता के एसडीएम के साथ होगी.बीसीसीएल,आउटसोर्सिंग प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी गई है. अनशन को समाप्त करने का आग्रह किया गया लेकिन ये लोग इनकार कर दिए हैं. प्रशासन का प्रयास होगा कि वार्ता सकारात्मक हो जाय.
इसे भी पढ़ें :National Corona Update: 60 दिनों में संक्रमण के सबसे अधिक मामले, 47 हजार से अधिक नये संक्रमित




