Giridih

गिरिडीह: अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Giridih: जिले की डुमरी पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रक को जब्त किया है. शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेत्तृव में डुमरी थाना प्रभारी प्रियाण कुमार ने कुलगो टोल प्लॉजा के समीप छापेमारी कर 25  टन स्टीम कच्चा कोयला लोड ट्रक को जब्त किया. इस दौरान पुलिस ट्रक चालक को भी दबोचने में सफल रही. पूछताछ में खुलासा हुआ कि कोयला बिहार के औरगांबाद पहुंचाया जा रहा था. औरगांबाद में किस मंडी में कोयला लोड ट्रक को पहुंचाया जाना था. इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है. जबकि ट्रक मालिक के साथ कोयले के धंधेबाज के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर दोनों को दबोचने में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में धूमधाम से रामनवमी पर्व मनाने को लेकर बैठक

Related Articles

Back to top button