Jamshedpur

सोनारी में शांति समिति की हुई बैठक में साफ-सफाई कराने पर दिया जोर

Jamshedpur : सोनारी थाना के प्रांगण में सोनारी दुर्गा पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों की एक बैठक एडीएम की अध्यक्षता में हुई. सोनारी क्षेत्र के सभी दुर्गापूजा समिति के सदस्यों का विचार लिया गया. शांति समिति के सदस्यों ने भी जिला प्रशासन के समक्ष दुर्गापूजा में सभी प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया.  एडीएम ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सरकारी गाइडलाइन के तहत दुर्गा पूजा मनाने का निर्देश देते हुए सारे नियम कानून विस्तार पूर्वक बैठक में रखा. पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर और दंडाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने भी सभी को सरकारी गाइड-लाइन एवं कोविड-19 पर चर्चा करते हुए दुर्गा पूजा मनाने को कहा गया. दुर्गापूजा समिति की ओर से साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा गया. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया सभी दुर्गापूजा पंडाल के समीप जेएनएसी एवं टाटा हेल्थ डिपार्टमेंट से मदद लेकर साफ सफाई कराई जाएगी. स्ट्रीट लाइट पर विशेष ध्यान देते हुए दुरुस्त किया जाएगा. वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर केके चौधरी एवं डॉक्टर अमल पात्रों ने सभी को कोविड-19 के वैक्सीनेशन के बारे में भी अवगत कराया.

ये थे मौजूद

शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर केके चौधरी एवं डॉक्टर अमल पात्रों ने सभी को कोविड-19 के वैक्सीनेशन के बारे में भी अवगत कराया. शांति समिति के अध्यक्ष आरके गुजराल, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, रवि नायडू कविंद्र, संजय यादव, अभिषेक सिंह, त्रिभुवन यादव, संतोष सिंह, बंटी शर्मा, बब्बन शुक्ला, मनदीप सिंह, रामबाबू सिंह, प्रेम सिंह, चंद्रदेव प्रसाद आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-गर्भ में चार दिन पहले ही मर गया था बच्चा, एमजीएम ने नहीं लिया भर्ती, कहा- 4 को डेट है उसी दिन आना

 

Related Articles

Back to top button