JharkhandLead NewsRanchi

मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना, रांची जिला प्रशासन ने कहा- 25 अप्रैल तक वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं नाम

Ranchi: लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप टीम की ओर से लगातार जिले में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में 13 अप्रैल को समाहरणालय परिसर, रांची से मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राहुल कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह डीडीसी दिनेश कुमार यादव एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. प्रचार वाहन के माध्यम से रांची लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा तैयार किए गए विभिन्न गीतों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा. मौके पर राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वीप के अंतर्गत जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. वोटर अवेयरनेस फोरम, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन आदि के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई 2024 को मतदान होना है, इसमें ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. पूरी मशीनरी स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में चुनाव की तैयारी में जुटी है.

मतदाताओं को घर पर मिलेगा वोटर स्लिप

राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि बूथ अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी), बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, सफाई मित्रों और सफाई सुपरवाइजर द्वारा लगातार लोगों को मतदान एवं चुनावी प्रक्रियाा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है. मतदाताओं को मतदान दिवस से 10 दिन पहले से मतदाता पर्ची बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. वोट देने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है. वैसे नागरिक जिनकी आयु 01 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष हो चुकी है, वो अभी भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि योग्य नागरिक बीएलओ या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: गोतस्करी रोकने पर सांसद निशिकांत दुबे को देवघर पुलिस से पूछताछ के लिए आया बुलावा

Related Articles

Back to top button