JharkhandRanchi

नवप्रोन्नत 1179 एसआइ का तबादला, अविलंब विरमित करने का आदेश

Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिलों में एएसआइ से एसआइ बने 1179 नवप्रोन्नत एसआइ का तबादला किया गया है. डीजीपी के आदेश पर डीआइजी कार्मिक ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. एएसआइ से एसआइ की कोटि में प्रोन्नति के निमित क्षेत्रीय चयन पर्षद से प्राप्त मनोनयन के आधार पर केन्द्रीय चयन पर्षद की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बीते मंगलवार को सम्पन्न राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में वर्तमान पदस्थापन स्थान से तत्काल प्रभाव से सभी को अन्य जिले में तबादला किया गया है. जिलों के एसएसपी ओर एसपी को नव प्रोन्नत एसआइ को अविलम्ब विरमित कर योगदान प्रतिवेदित कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन देने को कहा है.

इसे भी पढ़ें – राजश्री एप के माध्यम से ऑनलाईन जुआ खेलानेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button