Fashion/Film/T.V

जानिये अपने नाम पर मंदिर बनाये जाने पर बॉलीवुड एक्टर ने फैन्स को ट्वीट कर क्या कहा

Anupriya

Ranchi:  तेलंगाना के डब्बा टांडा गांव के लोगों ने अभिनेता सोनू सूद के सराहनीय कार्य को मान्यता देने के लिए एक मंदिर का निर्माण किया है. इस मंदिर में लोग सोनू की मूर्ति की पूजा भी कर रहे हैं.

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आये थे. ये सिलसिला अभी तक जारी है. और इसके चलते वो पिछले लंबे समय से चर्चा में हैं. अब उनके इस काम के चलते तेलंगाना के सिद्दीपेट के डब्बा टांडा  गांव के लोगों ने उनकी प्रतिमा बनाकर, मंदिर का निर्माण किया है.

इसे भी पढ़ेंः मारे गए नक्सली जीदन गुड़िया पर दर्ज हैं 129 मामले

 

सोनू सूद के मंदिर का उद्घाटन रविवार को हुआ. मंदिर में सोनू सूद की प्रतिमा रख लोगों ने की आरती-अर्चना की. महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया.

सोनू सूद कोरोना वायरस के बीच जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. उन्हें अब मजदूरों का मसीहा कहना गलत नहीं होगा. जिस तरह से कोरोना काल में उन्होंने मजदूरों की मदद थी, वह एक मिसाल है.

मंदिर में पूजा-अर्चना करते लोग.

लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने न केवल प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद की थी, बल्कि कई लोगों को रोजगार दिलवाने में भी उनका अहम रोल रहा है.

सोनू सूद के इस कदम के चलते कई लोग उन्हें “भगवान” तक का दर्जा देने लगे हैं. 20 दिसंबर को उद्घाटन के दौरान जिले के आम लोग शामिल हुए. इस दौरान यहां आरती की गयी.  महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आयीं. उन्होंने लोक गीत गाये और लोक नृत्य किया.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना के कारण निजी स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों का भविष्य अधर में

स्थानीय व्यक्तियों का कहना है, ” सोनू सूद ने महामारी के दौरान इतने लोगों की मदद की. यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. इसलिए हमने उनका मंदिर बनवाया है.” अपने लिए इस तरह का प्यार और सम्मान देख सोनू सूद ने ट्विट कर कहा कि मैं इस योग्य नहीं हूं श्रीमान.

सोनू सूद को लेकर यह खबरें आयी थीं कि कि जरूरतमंदों की मदद के लिए उन्‍होंने अपनी आठ संपत्तियां गिरवी रखकर 10 करोड़ का लोन लिया है. ये प्रॉपर्टी सोनू सूद और उनकी पत्‍नी सोनाली के नाम पर है. जिनमें दो दुकान और छह अपार्टमेंट शामिल हैं. यह संपत्तियां मुंबई के पॉश इलाके जुहू में हैं.

इसे भी पढ़ेंः देवघर : राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा धन संग्रह कार्यक्रम: संयोजक

 

Related Articles

Back to top button