GarhwaJharkhandPalamu

गढ़वा: नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

केतार एवं मझिआंव थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई

Palamu/Garhwa : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो अरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही नाबालिग लड़कियों की मेडिकल जांच करायी गयी है. बयान भी दर्ज कराया गया है.

केतार एवं मझिआंव थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर छानबीन तेज की गयी थी. इसी क्रम में केतार एवं मझिआंव थाना क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पहला मामला केतार थाना के सिंहपुर का है, जहां एक नाबालिग लड़की को सिंहपुर निवासी सूरज कुमार पासवान भगा कर ले गया था, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था.

इसे भी पढ़ें : प्रोफेशनल एथलीट की तरह ट्रैक पर फर्राटा भरती नजर आयीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू

पीड़िता के परिजन के आवेदन पर हुई कार्रवाई

पीड़िता के परिजन के द्वारा केतार थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर अनुसंधान शुरू किया गया. केतार के थाना प्रभारी राज बल्लभ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई.

लड़की की बरामदगी के साथ ही आरोपी को भी उसके घर गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता की चिकित्सीय जांच भी करायी गयी तथा न्यायालय में उसका बयान भी कराया गया है. इस कांड में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सूरज कुमार पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जबकि दूसरा मामला मझिआंव थाना के सुखनदी का है, जहाँ पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में बरडीहा के दिनेश रजवार को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. इसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : जानिये अपने नाम पर मंदिर बनाये जाने पर बॉलीवुड एक्टर ने फैन्स को ट्वीट कर क्या कहा

Related Articles

Back to top button