JharkhandRanchi

ट्रैफिक लाइट बंद कर मैनुअली ऑपरेट कर रही ट्रैफिक पुलिस, लग रहा लंबा जाम

Ranchi: रांची में ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए 14 स्थानों को चिन्हित किया गया. उन 14 स्थानों पर ट्रैफिक लाइट और कैमरे लगाये गये. सभी स्थानों पर एनपीआर कैमरा भी लगाया गया. एनपीआर कैमरा लगने के बाद लोगों में धीरे-धीरे ट्रैफिक सिस्टम को लेकर जागरुकता भी आयी. ट्रैफिक सिग्नल को भी दुरुस्त किया गया. लोग रेड सिग्नल होने पर सफेद लाइन से पहले रुकने भी लगे. पर अचानक ट्रैफिक में सिग्नल मिलने बंद हो गये. फिर से ट्रैफिक को कई मेन चौक पर मैनुअली ही ऑपरेट किया जाने लगा है. जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है. कांटाटोली चौक और रातू रोड से हरमू जानेवाले चौक में मैनुअली ऑपरेट होने के कारण तय समय से कई गुणा अधिक इंतजार करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें – 50 रुपये की डायरी के लिए बिशप हार्टमेन स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने नौ साल के बच्चे को बेरहमी से पीटा

ट्रैफिक लाइट सही फिर भी कर दे रहे बंद

कांटाटोली, रातू रोड, जेल मोड़, डोरंडा चौक, सुजाता चौक, मेन रोड एकरा मस्जिद जैसे मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक को मैनुअली ही ऑपरेट कर रही है. उन सभी स्थानों पर सिग्नल दुरुस्त है. इसके बावजूद ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर मैनुअली ही ऑपरेट किया जा रहा है. कांटाटोली चौराहा में करीब सात से आठ मिनट एक साइड सिग्नल को रोक देते हैं. आने जानेवाले सभी को बहुत दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है. कांटाटोली चौक में निर्माणकार्य की वजह से धूल और गंदगी के बीच उतनी देर तक रुकना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें – गुजरात के व्यापारी झारखंड जैसे राज्य की जनता का शोषण कर रहे हैः हेमंत सोरेन  

सिर्फ पीली बत्ती ही रहती है ऑन

रांची के कई मुख्य चौक-चैराहों में ट्रैफिक सिग्नल में सिर्फ पीली बत्ती ही जलती दिखती है. ट्रैफिक को दुरुस्त बनाने की योजना को इस तरह से गहरा झटका लगा है. चालक अपनी गाड़ियों को सफेद लाइन से पहले ही रोक रहे हैं, पर अगर सिस्टम और सिग्नल को ऐसे ही बंद कर दिया जाता रहा और मैनुअली ऑपरेट किया जाता रहा तो ट्रैफिक सुधार शायद ही हो पायेगा.

इसे भी पढ़ें – नेहरू ने आजाद भारत को अपने पैरों पर खड़ा किया, इसलिए हिन्दुस्तान आबाद है : गुलाम नबी आजाद

बत्ती बंद पर चालान पहुंच रहा घर

रांची में ट्रैफिक को दुरुस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है. ट्रैफिक नियम तोड़ने और सिग्नल तोड़ने की स्थिति में एनपीआर कैमरा के माध्यम से नंबर पकड़ कर चालान सीधा घर भेज दिया जा रहा है. प्रत्येक दिन कैमरा रीड कर नंबर चिन्हित कर सीधा पते पर चालान भेज दिया जा रहा है. कई ट्रैफिक लाइट तो ऐसे हैं जहां दिन में बत्ती बंद रहती है, वहीं रात के समय पीली बत्ती जलती दिखाई देती है.

इसे भी पढ़ें – मुख्य सचिव ने दिया निर्देश, स्कूलों के पुनर्गठन के बाद खाली पड़े भवनों का उपयोग सुनिश्चित करें

Related Articles

Back to top button