Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

Elon Musk ने ‘डॉगी’ को बनाया ट्विटर का नया Logo, अब नहीं दिखेगी नीली चिड़िया

New Delhi:  ट्वीटर के लोगो (LOGO) को एलन मस्क ने बदल दिया है. यानी कि अब ट्विटर से नीली चिड़िया गायब हो गई है. ट्विटर ने ‘डॉगी’ को अपना नया लोगो बनाया है. इसको लेकर ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने एक ट्वीट भी किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि अब डॉगी ही ट्विटर का नया लोगो होगा.

दरअसल, सोमवार रात से यूजर्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता (डॉगी) नजर आने लगा. इस लोगो को देखकर यूजर्स हैरान हो गए. वह एक दूसरे से सवाल पूछने लगे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर कुत्ता दिखाई दे रहा है. देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा. यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एलॉन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है.

 

 मस्क ने ट्वीट की गाड़ी चला रहे डॉगी की तस्वीर

एलॉन मस्क ने मंगलवार रात करीब 12:20 बजे एक फोटो ट्वीट की. जिसमें एक डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है. इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है. जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, “ये पुरानी फोटो है”. मस्क के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयासों पर विराम लग गया और ये स्पष्ट हो गया कि लोगो में बदलाव एलॉन मस्क ने किया है.

इसे भी पढ़ें: किसानों की पहली पसंद बनी BAU की विकसित धान की किस्म ‘बिरसा विकास सुगंधा-1’

Related Articles

Back to top button