
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर की जनता से किया गया वायदा पूरा किया. आयुष्मान भारत योजना से TMH को जोड़ा गया है. अब TMH के जमशेदपुर और मुंबई के अस्पतालों में भी आयुष्मान भारत योजना से इलाज संभव हो पायेगा. कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिली है.
मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की झारखंड की धरती से प्रधानमंत्री ने शुरुआत की लेकिन TMH को ही इससे दूर रखा. मैंने हमेशा इसका विरोध किया और उस समय भी सरकार से मांग की थी कि TMH से इसे जोड़ा जाये.
चुनावी दौरे में भी मुझसे कई लोगों ने मांग की कि TMH से आयुष्मान योजना को जोड़ना चाहिए, आज ऐतिहासिक कैबिनेट के फैसले में इस बात पर मुहर लगी.
उन्होंने बताया कि अब गरीबों और जरूरतमंदों का इलाज TMH में और CMC वेल्लोर में हो पायेगा.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में महिलाओं को मिलेगा सवैतनिक मातृत्व अवकाश- बन्ना गुप्ता



