Ramgarh

रामगढ़ पुलिस ने 320 बोतल शराब किया जब्त

Ramgarh: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के द्वारा गठित टीम को गुप्त सूचना मिली कि रामगढ़ से भारी मात्रा में अवैध शराब को वाहन पर लोड कर चोरी-छिपे बिहार में खपाने हेतू ले जाया जा रहा है. मिली गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू थाना में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ रामगढ़ पटले चौक ओभर ब्रीज के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में दो संदिग्ध वाहन को चेक किया. जिस पर भारी मात्रा में शराब का पेटी लोड पाया. पकड़ाये वाहन चालकों से नाम-पता पुछते हुए वाहन पर लदा शराब से संबंधित कागजात की मांग की गयी. परंतु वाहन चालकों के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया तथा बताया गया कि वाहन पर लोड शराब नकली शराब है. रामगढ़ के शराब कारोबारी के द्वारा अवैध रूप से नकली शराब को बनाकर बोतल में पैककर नकली स्टीकर लगाकर उसे उंचे दामों पर बेचने हेतू बिहार भेजा जा रहा था. पकड़ाये दोनो वाहन एवं उसपर लदा शराब का जांच किया गया तो पाया कि दोनो वाहन पर Night Girl (नाईट गर्ल) कंपनी की व्हिस्की 750 एमएल का करीब 320 बोतल जब्त किया गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में महिलाओं को मिलेगा सवैतनिक मातृत्व अवकाश- बन्ना गुप्ता

Related Articles

Back to top button