
- 22 मार्च से जेएमएफ के पास प्रतिदिन मात्र 35000 लीटर दूध की हो रही मांग
- प्रतिदिन औसतन 35 लाख लीटर दूध की खरीद करता है जेएमएफ
Ranchi: 27 मार्च से 29 मार्च तक झारखण्ड मिल्क फेडरेशन (जेएमएफ) दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीदने में सक्षम नहीं होगा. उसने सभी दूध उत्पादकों को इस सम्बन्ध में गुरुवार को एक पत्र लिखकर सूचना दी है.
पत्र के जरिये उसने कहा है कि कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति में बाजार में दूध की मांग में भारी कमी आ गयी है. जेएमएफ की डेयरी में 4 लाख लीटर दूध इकट्ठे हो चुके हैं.
ऐसे में अब 29 मार्च तक किसी भी दुग्ध उत्पादक से दूध लेने का काम नहीं किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : #Corona_Effect: 5 अप्रैल से रांची में होनेवाली सेना भर्ती रैली स्थगित, बाद होगी नयी तारीख की घोषणा
डेयरियों के पास क्षमता से अधिक दूध, पाउडर प्लांटों के सामने चुनौतियां
जेएमएफ द्वारा सभी दूध उत्पादकों को पत्र के द्वारा बताया गया है कि 14 अप्रैल तक देश में सम्पूर्ण लॉक डाउन किया जा चुका है. इसके फलस्वरूप दूध की मांग में व्यापक कमी आयी है.
22 मार्च के जनता कर्फ्यू के बाद से जेएमएफ को औसतन 35 हजार लीटर दूध की मांग प्राप्त हो रही है जबकि हमारी औसत दूध खरीदी इस दौरान लगभग 1.35 लाख लीटर प्रतिदिन की हो रही है.
इस कारण जेएमएफ की डेयरियों में 4 लाख लीटर से अधिक दूध इकठ्ठा हो गया है. दूध से भरे टैंकर भी प्लांट में खड़े हैं. कोई भी दूसरे डेयरी कहीं से दूध नहीं खरीद रही है.
उनके द्वारा अपना दूध या तो कम कर दिया गया है या फिर संकलन कार्य ही रोक दिया गया है. रांची के प्राइवेट पाउडर प्लांट, बिहार फेडरेशन के पाउडर प्लांट भी अपना दूध संभालने में परेशानी महसूस कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ में प्राइवेट डेयरी के पाउडर प्लांट में ब्रेक डाउन हो गया है. ऐसे में जेएमएफ अगले तीन दिनों तक दुग्ध संकलन नहीं करेगा.
इसे भी पढ़ें : पारासिटामोल दवा खरीदने वालों के पहचान पत्र की छाया प्रति लें दुकानदार, कोरोना से बचाव को सजगता जरूरी : उपायुक्त
29 मार्च तक दुग्ध संकलन केन्द्रों से नहीं उठाया जायेगा दूध, न ही होगा भुगतान
जेएमएफ के एमडी ने सभी दूध उत्पादकों और जेएमएफ के जीएम, सभी ग्रुप प्रमुख और हब इंचार्ज को लिखे पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि 29 मार्च को शाम तक जेएमएफ के द्वारा सभी दूध संकलन केन्द्रों से दुग्ध संकलन स्थगित रखा जाये.
अगर इस दौरान दूध खरीदी की गयी तो 27 मार्च से 29 मार्च की अवधि के लिए संग्रहण का कोई भुगतान नहीं किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : #Lockdown21 : रांची जिला प्रशासन की बड़ी पहल, घर बैठे करायें गैस बुकिंग, 3 दिनों में मिलेगी होम डिलीवरी
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




