
Ranchi: कोरोना वायरस के कहर सेना भर्ती के लिए होनेवाली रैली पर भी पड़ा है. जानलेवा वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सेना भर्ती रैली स्थगित कर दी गयी है.
बता दें कि रांची के मोरहाबादी मैदान में पुरुषों के लिए 5 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होना था. सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सेना भर्ती अभी स्थगित की गयी है. अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.
5 से 18 अप्रैल तक भर्ती रैली का किया जाना था आयोजन
देश की सेवा करने वाले इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय सेना ने पांच अप्रैल से 18 अप्रैल तक रांची के मोरहाबादी मैदान में भर्ती रैली का आयोजन किया था. इस रैली में राज्य के 24 जिला के योग्य पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते थे. इसके लिए पांच फरवरी से 20 मार्च तक उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीयन कराना था. लेकिन अब इस आयोजन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




