JharkhandRanchi

साइबर अपराधियों के खिलाफ रांची में छापेमारी, छह गिरफ्तार

सभी अपराधी जामताड़ा के रहने वाले हैं

Ranchi : राजधानी रांची में साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना और लालपुर थाना क्षेत्र के क्षेत्र में छापा मारकर सभी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में रवि कुमार मंडल, कंचन मंडल, विष्णु कुमार मंडल, पंकज कुमार मंडल, सलीम अंसारी, अमित कुमार राम शामिल हैं. सभी जामताड़ा के रहने वाले हैं. इन अपराधियों के पास से दर्जनों सिम और मोबाइल को जब्त किया गया है. पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ में साइबर अपराध में सक्रिय संलिप्तता को स्वीकार की है.

इसे भी पढ़ें:देवघर में अलग-अलग जगहों से 13 साइबर आरोपी गिरफ्तार

ये लोगों ने झांसा देकर ठगी को अंजाम देने की फिराक में थे. हाल के दिनों में फोनपे नाम पर रिक्वेस्ट मनी लिंक अथवा रिक्वेस्ट मनी क्यूआर कोड के नाम पर ठगी कर रहे थे. इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. गिरफ्तार अपराधियों में से दो के खिलाफ पूर्व में भी साइबर अपराध मामला दर्ज है अन्य सभी के खिलाफ जांच की जा रही है. इनके पास से 15 मोबाइल सिम कार्ड स्कीमिंग डिवाइस एक पेन ड्राइव एटीएम कार्ड और ₹4790 की बरामदगी हुई है।

बीटेक कर चुका अमित कुमार, नौकरी नहीं मिली तो शुरू कर दी ठगी

इनमें से एक साइबर अपराधी अमित कुमार राम बीटेक कंप्लीट कर चुका है. नौकरी नहीं मिल पाने के कारण अमित कुमार राम अपना गिरोह बना कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने लगा था. सभी साइबर अपराधी तीन दिनों से रांची में रुके हुए थे. इनमें से दो अपराधी एक होटल में ठहरे हुए थे जबकि चार अपराधी एक किराये के घर में रुके हुए थे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में जून के पहले पंचायत चुनाव नहीं, समूह या समितियों के जरिए चलेगी पंचायती राज व्यवस्था

Related Articles

Back to top button