JharkhandSimdega

पारासिटामोल दवा खरीदने वालों के पहचान पत्र की छाया प्रति लें दुकानदार,  कोरोना से बचाव को सजगता जरूरी  : उपायुक्त

Ranchi :  सिमडेगा में अब दवा दुकानदार उन ग्राहकों की जानकारी रखेंगे जो पारासिटामोल की दवा खरीदेंगे. किसी भी दवा दुकान में अगर कोई भी व्यक्ति इसे खरीदेगा तो ग्राहक के पहचान पत्र की छाया कॉपी वह अपने पास  रखेगा.

सिमडेगा उपायुक्त मृत्युंजय वर्णवाल ने इस सम्बन्ध में एक आदेश पत्र आज जारी किया है. सभी दवा दुकानदारों को इसका अनुपालन हर हाल में करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ेंः #LockDown21 : दिल्ली में फंसे झारखंड के लोग, सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर सीएम केजरीवाल ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

सिविल सर्जन को देनी है सूचना

उपायुक्त सिमडेगा ने सचिव, चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स, सिमडेगा, अपर समाहर्ता, सिमडेगा और सिविल सर्जन, सिमडेगा को सूचित करते हुए लिखा है कि Covid-19 से भारत समेत विश्व के सभी देशों के लिए खतरा उत्पन्न कर चुका है.

इसके संभाव्य प्रसार को रोकने, बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी दवा दुकानदार सर्दी, खांसी, बुखार मामले में किसी ग्राहक द्वारा ख़रीदे जानी वाली दवा खासकर पारासिटामोल के मामले में उसके रिकॉर्ड और फ़ोन नंबर रखे जायें.

सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी जाए ताकि ऐसे ग्राहकों के मामले में निगरानी की जा सके.

इसे भी पढ़ें : #Lockdown का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी का पीएम को पत्र, ‘NYAY’ योजना लागू करने की दी सलाह

सर्दी, खांसी, बुखार के मामले में लोग खुद से कर रहे हैं पारासिटामोल का उपयोग

सिमडेगा में लगातार यह शिकायत आ रही है कि सर्दी, बुखार, खांसी जैसे मामलों में लोग दवा दुकानों से पारासिटामोल की दावा खरीद रहे हैं.

कहीं वे स्वयं आ जा रहे हैं या कहीं अपने परिजनों को भेज रहे हैं. कोरोना महामारी के संक्रमण की पहचान के मामले में सर्दी, बुखार जैसे लक्षण दिखायी पड़ने लगते हैं. समय रहते इसका इलाज नहीं कराने से या चिकित्सीय सलाह नहीं लेना खतरनाक माना जाता है.

सबसे बड़ी बात यह कि कोरोना के लक्षण वाले संभावित लोग जिस किसी के संपर्क में आते हैं, उन्हें भी संक्रमित कर खतरे में दाल देते हैं. ग्रामीण कस्बे में रह रहे कई लोग जाने अनजाने सर्दी, बुखार जैसे मामलों में अस्पताल जाने की बजाये खुद से ही पारासिटामोल लेकर ठीक होने का जोखिम उठा रहे हैं.

श्रमिक वर्ग के कई लोग भी हाल के दिनों में देश के दूसरे राज्यों से आये हैं. ऐसे में उनके द्वारा ऐसा किया जाना खतरे को जन्म देने जैसा है.

इसे भी पढ़ेंः #LockDown21 : दिल्ली में फंसे झारखंड के लोग, सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर सीएम केजरीवाल ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button