
Ranchi: राज्य सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के तीन पर्यटक स्थलों और दुमका के तीन पर्यटक स्थलों को राज्य के पर्यटन स्थल सी श्रेणी में शामिल कर लिया है. इस संबंध में पर्यटन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत जयोतिपहाड़ी,बहरागोड़ा, चाकुलिया स्थित तुलसीवनी शिवराम आश्रम, पोटका स्थित मुक्तेश्चर धाम को सी ग्रेड दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में राज्यकर्मियों को पुरानी पेंशन चयन का एक और मिलेगा मौका, मांगी गयी रिपोर्ट
वहीं, दुमका जिले के पुसारो नदी रिवर फ्रंट, रानेश्वर के काटा पोखर व भालसुमर दुर्गा मंदिर को राज्य सरकार ने पर्यटक स्थल के रूप में घोषित किया है. इस पर विभागीय मंत्री की भी सहमति ली गयी है. अब चयनित पर्यटक स्थलों को श्रेणी के अनुसार विकसित किया जायेगा.




