Giridih

गिरिडीह: तीन टन कोयला लदा वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह के सरिया थाना पुलिस ने एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह थाना इलाके के केशवारी माधवाडीह रोड में छापेमारी कर तीन टन अवैध कोयला लोड मालवाहक वाहन को जब्त किया है. वहीं इस कारवाई में कोयला तस्कर राजकिशोर साहू समेत तीन तीन आरोपियों को भी दबोचा है. गिरफ्तार राजकिशोर साहू हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना इलाके के ब्रायन गांव का रहने वाला है. वहीं कोयला लोड मालवाहक वाहन के चालक दुर्गेश सिंह और मुकेश बंगाली को भी सरिया थाना पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही. इधर एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया की राजकिशोर साहू हजारीबाग का चर्चित कोयला तस्कर है. और इन्ही रास्तों से आरोपी अपने पहचान के गाड़ी वाले से संपर्क कर अवैध कोयला की तस्करी करता था. क्योंकि राजकिशोर साहू को लेकर पिछले कई दिनों से एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना भी मिल रही थी. और इसी क्रम में मंगलवार की सुबह उसे सरिया थाना इलाके के केशवारी माधवादिह में छापेमारी कर जब्त करने में सफलता मिला, जबकि कोयला के धंधेबाज राजकिशोर साहू को भी दबोचा गया. इधर कोयले के अवैध कारोबारी से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button