JharkhandRanchi

निशिकांत दुबे ने भाजपा में आने पर सीता सोरेन को दी बधाई

Ranchi: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित अन्य भाजपाई नेताओं ने भी सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताते बधाई दी है. निशिकांत ने एक्स (सोशल मीडिया) पर लिखा है कि सीता सोरेनजी मेरे परम मित्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेनजी की धर्म पत्नी हैं. उन्होंने उचित समय पर उचित निर्णय लिया. हेमंत सोरेनजी ने भ्रष्टाचारी सरकार दी, कल्पना सोरेनजी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं . दुर्गा सोरेनजी का संघर्ष हेमंत खत्म करना चाहते हैं. अगला नम्बर आंदोलनकारी चम्पाई सोरेनजी का है. सीता भाभी को बधाई.

रांची सांसद संजय सेठ ने भाजपा परिवार में सीता का स्वागत किया है. कहा कि भ्रष्टाचार, अत्याचार और व्याभिचार से मुक्त झारखण्ड के निर्माण में हम सब अग्रणी भूमिका निभाएंगे.

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी और जामा की विधायक सीता सोरेन को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही विश्वास जताया है कि वे मोदीजी के आदिवासी कल्याण, उत्थान और विकास के संकल्प को झारखंड में और मजबूत करेंगी.

विधायक रणधीर सिंह ने कहा
बहन सीता का अयोध्या में आगमन !
स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी की पत्नी और जामा की विधायक सीता सोरेन को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
पूर्ण विश्वास है कि आप मोदी जी के आदिवासी कल्याण, उत्थान और विकास के संकल्प को झारखंड में और मजबूत करेंगी !

Related Articles

Back to top button