JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Breaking : वंदना दादेल बनीं राज्य की गृह सचिव

Ranchi : झारखंड की नई गृह सचिव वंदना दादेल बनाई गई हैं. निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. वंदना दादेल वन एवं पर्यावरण विभाग सचिव के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के भी प्रधान सचिव के प्रभार में हैं. बता दें कि चुनाव आयोग ने झारखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को सोमवार को पद से हटा दिया था. इसके बाद कार्मिक विभाग झारखंड ने गृह सचिव के पद के लिए वंदना दादेल, मनीष रंजन और अबू बकर सिद्दीकी के नाम आयोग को भेजे थे. इनमें से वंदना दादेल को गृह सचिव बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में राज्य सूचना आयुक्त, लोकायुक्त समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी: AG

Related Articles

Back to top button