
Dhanbad: सोमवार की देर रात एसएसपी के निर्देश का पालन करते हुए भौरा पुलिस ने भौरा उच्च विद्यालय के निकट मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान भौरा पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया.
गौरतलब है कि धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारी को वाहन चेकिंग करने का निर्देश दे रखा है. इसी सिलसिले में भौरा ओपी पुलिस झरिया भौरा मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही थी.
इसी बीच एक हीरो होंडा मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोका. तीनों की तलाशी के दौरान पुलिस को तीन पिस्टल और कारतूस मिले.
इसे भी पढ़ेंः ‘माफ कीजिएगा मोदी जी, आंख पर पट्टी बांधकर आपकी चौकीदारी नहीं कर सकता’
हथियार के साथ बाइक और मोबाइल भी की जब्त
तीनो पकड़े गये यूवको से पुलिस ने कड़ी पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि उनके नाम मुन्ना कोयरी, दीपक रवानी और अफसर खान हैं.
तीनों युवक भौरा गांधीनगर के रहने वाले हैं. पुलिस ने पकड़े गये युवकों के पास से एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या JH10B 74 27 और तीन मोबाइल को भी जब्त किया है.
इसे भी पढ़ेंः सालभर में देश में ठनका से 3000 की मौत, अब वज्रपात को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की कवायद
झरिया में पकड़े गये अवैध मिनी गन फैक्टरी से खरीदे गये थे हथियार
पकड़ गये अपराधियों ने बताया कि उन्होंने झरिया के रहने वाले तबरेज और शब्बीर से 22 हजार में हथियार खरीदे थे. वहीं आज पुलिस ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पकड़े गये तीनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है.
जिस व्यक्ति से हत्यार खरीदा गया था, उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मामले में अभी और भी नये खुलासे होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ेंः BJP के हमले पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मोदी बताएं वह ‘न्याय’ योजना के पक्षधर या विरोधी




