Main SliderRanchi

धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये

Saurav Singh

Ranchi: चाईबासा के डीडीसी के संबंध में खबर प्रकाशित करने के बाद जीत ऋषि नाम के व्यक्ति ने धमकी दी. जीत ऋषि और विभू सिंह उज्जैन ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जिसके बाद दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इस बीच दोनों के फेसबुक प्रोफाइल को खंगालने पर दोनों के चाईबासा और रामगढ़ के पतरातू से कनेक्शन होने की बात प्रमाणित होती है. हम यहां दोनों के फेसबुक पर मौजूद तस्वीरों का स्क्रिन शॉट प्रकाशित कर रहे हैं, ताकि पाठकों को यह पता चल सके कि दोनों का कनेक्शन कहां-कहां है.

जीत ऋषि के बारे में पता चला है कि वह पहले हजारीबाग के रामनगर रोड के एलएन लाल रोड स्थित घर में रहता था. कुछ दिन पहले उसने वह घर छोड़ दिया. अब वह रामनगर स्थित राम मंदिर गली में रहता है.

इसे भी पढ़ें – न्यूज विंग के संपादक को धमकी, कहा – IAS आदित्य रंजन के खिलाफ खबर क्यों लिखी

 

धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये
जीत ऋषि ने यह तस्वीर 24 मई को अपने फेसबुक वॉल पर डाला है. जिससे यह समझ बनती है कि रामगढ़ के गोला में वह सरकारी काम करता है.

इसे भी पढ़ें – चाईबासा डीडीसी IAS आदित्य रंजन जिस स्कॉर्पियो पर घूमते हैं, वह कांट्रैक्टर अश्वनि मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा की है

 

 

धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये
यह तस्वीर 16 अप्रैल की है, जिसे जीत ऋषि ने चाईबासा के डीडीसी के कामों की तारीफ करते हुए उन्हें फेसबुक पर उन्हें टैग भी किया है.

इसे भी पढ़ें – आखिर किसके प्रभाव से 18 माह से अश्वनि मिश्रा की कंपनी को चाईबासा में मिल रहा करोड़ों का काम

धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये
यह तस्वीर 16 फरवरी की है. जिसमें जीत ऋषि के साथ विभू सिंह उज्जैन है. इस तस्वीर से यह समझ बनती है कि न्यूज विंग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जीत ऋषि और विभू सिंह उज्जैन में गहरी मित्रता है. दोनों की और कई तस्वीरें भी दोनों के फेसबुक वॉल पर है.

इसे भी पढ़ें – कौन हैं अश्वनि कुमार मिश्रा और चाईबासा डीडीसी से क्या है रिश्ता!

धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये
12 दिसंबर 2019 को जीत ऋषि ने एक तस्वीर फेसबुक पर डाला है. जिसमें वह विभू के अलावा अन्य लोगों के साथ है. इस तस्वीर को देखने से पता चलता है कि तस्वीर कॉस्टर वैली वॉटर पार्क एंड रिसॉर्ट की है. यह निर्माण रामगढ़ के पतरातू में चल रहा है.
धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये
13 फरवरी को जीत ऋषि ने किसी नीरज नाम के व्यक्ति के साथ अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बता रहा है कि नीरज से उसका परिचय फेसबुक पर हुआ और चाईबासा में मुलाकात हुआ. मतलब वह लगातार चाईबासा जाता रहा है.
धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये
यह तस्वीर 14 जनवरी 2019 की है. तस्वीर चाईबासा के गुदड़ी के उदलकोन गांव की है. वहां सौर उर्जा का काम चल रहा है. सूचना है कि जीत ऋषि औऱ विभू को चाईबासा में सौर उर्जा के तहत कई सरकारी काम मिला है.

 

धमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये
यह तस्वीर 12 जनवरी 2019 की है. जिसमें जीत ऋषि चाईबासा के बंदगांव के जेराकेल स्थित स्कूल में है. तस्वीर में वह बता रहा है कि जेराकेल में भी अब बल्ब जलेगा.                                                                                                                                                                                                                                                 

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button