
Jamshedpur : ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने पहुंचकर कथा श्रवण किया व व्यासपीठ पर विराजित आचार्य श्री हरि जी महाराज जी का एवं समस्त श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया.
काले का विचार है कि भागवत कथा का श्रवण करने से चित्त में निश्चित ही बदलाव आता है जिससे चरित्र में भी भक्ति भावना बढ़ने लगती है. भागवत कथा सुनकर तन को पुष्टि, मन को तुष्टि और बु्द्धि को दृष्टि मिल जाती है. इसके सहारे हम अच्छे और बुरे कर्मों की सहज ढंग से पहचान कर सकते हैं.
भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की काफी बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई. आचार्य श्री हरि जी महाराज के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर काफी सरल ढंग से धार्मिक बातों को समझाया गया. भागवत कथा के दौरान गीत संगीत की ताल पर श्रध्दालु थिरकने लगे. काले ने आयोजकों को अत्यंत गरिमामय आयोजन के लिये साधुवाद दिया.
इसे भी पढ़ें – Jharkhand School Reopen: जमशेदपुर समेत इन सात जिलों में भी सभी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू, स्कूल कैंपस हुए गुलजार




