Education & CareerJamshedpurJharkhand

Jharkhand School Reopen: जमशेदपुर समेत इन सात ज‍िलों में भी सभी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू, स्‍कूल कैंपस हुए गुलजार

Jamshedpur: कोरोना पर काबू होने के बाद झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में आज यानी साेमवार से स्‍कूलों में सभी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू हो गई हैं. लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचने पर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए. हालांकि पहले दिन उपस्थिति थोड़ी कम रही. विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराते हुए बच्चों के बैठने का प्रबंध किया गया है.

दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते सबसे ज्‍यादा असर स्‍कूली शिक्षा पर हुआ है. लंबे समय से स्‍कूलों के खुलने और क्‍लासरूम टीचिंग शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था. कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने और राज्‍य सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद एक बार फिर जमशेदपुर समेत सात ज‍िलों में भी स्‍कूल खुल गए हैं.  बच्‍चे सुबह-सुबह स्‍कूल पहुंचे. शिक्षकों ने उनका स्‍वागत किया. कहीं-कहीं स्‍कूलों में तो टाफी व मिठाइयां भी बांटी गईं.  बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था. बाद में कोरोना की रफ्तार कम हुई तो झारखंड के 7 जिलों को छोड़कर शेष जिलों की स्कूलों को खोल दिया गया था लेकिन 7 जिलों की स्कूलें कोरोना संक्रमण के चलते बंद थी. इसी बीच कक्षा 9 से 12 तक की कक्षा को खोलने का आदेश पूर्व में मिल गया था.

ऑनलाइन पढ़ाई भी रहेगी जारी

अब फिर से एक नए आदेश के मुताबिक 7 मार्च से कक्षा 1 से लेकर 8 तक की स्कूलों को भी खोलने का आदेश दे दिया गया. इसके लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा आदेश जारी करते ही स्कूलों को खोलने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी कर द‍िया गया था.  हालांक‍ि पूर्व की तरह ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अभिभावकों की सहमति से ही बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही गई है. आज से पहले रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां तथा बोकारो जिले में कक्षा 1 से लेकर 8 तक की क्‍लास तक बंद थी‌.  21 मार्च तक ऑफलाइन परीक्षाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा. कक्षा एक से आठ की परीक्षा का निर्धारण 31 मार्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Big Breaking: जमशेदपुर के मानगो में सड़क पर धू- धू कर जली कार, मची अफरातफरी

 

Related Articles

Back to top button