
Chandigarh : आपको एकबारिग इस बात पर यकीन नहीं होगा कि हमारे देश में एक ट्रेन ऐसी भी है जिसमें आप बिल्कुल फ्री में यात्रा कर सकते हैं लेकिन ये बात एकदम सच हैं आप चाहे तो इस ट्रेन में एक रुपया भी दिये बिना यात्रा कर सकते हैं. यह स्पेशल ट्रेन हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और पंजाब (Punjab) के बॉर्डर पर चलती है.
इस ट्रेन पर सफर करके आप भाखड़ा नांगल डैम (Bhakra Nangal Dam) पर यात्रा कर सकते हैं. यह ट्रेन पिछले 73 सालों से चल रही है जिसका इस्तेमाल 25 गांव के लोग मुफ्त में यात्रा करते हैं. तो चलिए हम आपको इस खास ट्रेन के बारे में बताते हैं.
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, चुनाव में खेला होने के संकेत !
भाखड़ा नंगल डैम की खूबसूरती का ले सकते हैं आनंद
आपको बता दें कि ये स्पेशल ट्रेन खड़ा नंगल डैम के आसपास के एरिया में चलायी जाती है. इस ट्रेन को चलाने के पीछे का मकसद यह है कि इसके जरिए आप भाखड़ा डैम की सभी जानकारी ले सकें. इसके साथ ही यह लोगों को डैम घूमते वक्त किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. इस ट्रेन को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड चलाता है. इस ट्रेन की खास बात ये है कि इसमें रेलवे ट्रैक पहाड़ों को तोड़ कर रेलवे ट्रैक (Railway Track) बनाया गया है. इसके जरिए आप डैम की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : मऊभंडार मुख्य सड़क निर्माण के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
73 वर्षों से मुफ्त में सफर कर रहे हैं लोग
आपको बता दें कि इस ट्रेन में आसपास के करीब 25 गांवों के लोग पिछले 73 साल से इस ट्रेन में मुफ्त में सफर कर पा रहे हैं. इस ट्रेन में रोजाना करीब 300 लोग सफर करते हैं. इस ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा स्टूडेंट्स को होता है. यह ट्रेन डीजल पर चलती है. एक बार सफर तय करने पर ट्रेन के इंजन में 50 लीटर डीजल की खपत होती है. यह ट्रेन सुबह 7 बजे और दोपहर में 3 बजे दिन में दो बार चलती है.
इसे भी पढ़ें : छात्रों की मारपीट से आंखों की रौशनी गंवाने वाले रौशन के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे भाजपा नेता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग




