Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : पोटका में झामुमो नेता के घर चोरों ने बोला धावा, ताला तोड़कर नकद समेत दो लाख के जेवरात ले उड़े

Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल आये दिन बढ़ता जा रहा है. ताजा घटना पोटका थाना से करीब आठ सौ मीटर दूरी का है. वहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज अंसारी के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला और घर का ताला तोड़कर दस हजार नकद समेत दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गये. चोरों ने इस घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि दूसरे कमरे में सोये घर के सदस्यो को भनक तक नहीं लगी. इतना ही नहीं, जाते-जाते चोर बाहर से घर का दरवाजा भी लॉक कर गये.

बहन की शादी के लिये रखे थे नकदी व जेवरात
घटना के भुक्तभोगी मोहम्मद इम्तिहान का कहना है कि चोरी गये रुपये और जेवरात उन्होंने बहन की शादी के लिये रखा था. इधर, मंगलवार की शाम तेज आंधी आने के कारण देर रात बिजली आयी थी. उसके बाद घरवाले रात 12 बजे के बाद सो गये थे. उसके बाद अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. बुधवार की तड़के जब उनके भाई ने दरवाजा खटखटाया तब घरवालों की नींद खुली. उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर पता चला कि अलमीरा में रखे रुपये और जेवरात की चोरी हो गई है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें- महिला क्रिकेट में विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज ने लिया संन्यास

Related Articles

Back to top button