JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को किया आरोपमुक्त, सरयू ने उठाये सवाल

Ranchi : आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई को सरकार ने आरोपमुक्त करते हुए निरस्त करने का आदेश दिया है. गृह कारा विभाग ने इसको लेकर मंगलवार को अधिसूचना जारी की थी.  अधिसूचना में लिखा गया है कि विशेष शाखा के तत्कालीन एडीजी जो वर्तमान में एडीजी प्रतिक्षण के पद पर तैनात है. अधिसूचना जारी होने के बाद सरयू राय ने अपने ट्वीट में कहा कि जिस तरह की गलती पूजा सिंघल के मामले में रघुवर दास ने की थी, वैसी ही गलती हेमंत सोरेन की सरकार ने की है.

इसे भी पढ़ें : सहकारी समिति में करोड़ों घोटाला, एसपी की सुपरविजन रिपोर्ट में भी पुष्टि

अनुराग गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करते हुए विभागीय ज्ञापांक संख्या 2177 13.4.2018 के परिशिष्ट क के आधार पर यह आरोप गठित किया गया कि झारखंड में संपन्न द्वि वार्षिक राज्यसभा चुनाव 2016 में पद का दुरुपयोग कर वोटरो के मताधिकार का प्रयोग करने में हस्तक्षेप करते हुए चुनाव को प्रभावित करने का आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया. जो अखिल भारतीय सेवा (आचार) नियमावली 1968 के नियम 5 (1) और नियम 5(4) का उल्लंघन और नियम 3(1) के प्रतिकुल है. उपरोक्त आरोप के जांच के संबंध में 2019 और 2020 में विभागीय कार्रवाई के संचालन के लिये संचालन पदाधिकारी नियुक्त की गयी. संचालन पदाधिकारी द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता के विरुद्ध अधिरोपित आरोप प्रमाणित नही पाया गया है. अतः सरकार के सम्यक विचारोपरांत संचालन पदाधिकारी के मंतव्य से सहमत होते हुए आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को आरोप मुक्त करते हुए विभागीय कार्यवाही का निस्तार किया जाता है.

सरयू राय ने उठाये सवाल

एडीजी अनुराग गुप्ता को सरकार द्वारा आरोप मुक्त करने पर विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया है. उन्होने ट्वीट कर लिखा है, जैसे रघुवर दास ने पूजा सिंघल को आरोप मुक्त किया था. वैसे ही हेमंत सोरेन जेएमएम सरकार ने अनुराग गुप्ता को आरोप मुक्त कर दिया. डीजी बनेगे चुनाव आरोप से बाबूलाल की शिकायत और अवैध फोन टैपिग के मेरे सवाल पर विधानसभा में शीघ्र कार्रवाई करने का सरकारी आश्वासन पर अमल करना होगा.

इसे भी पढ़ें : महिला क्रिकेट में विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज ने लिया संन्यास

Related Articles

Back to top button